ChhattisgarhRaipur

विजयादशमी पर 176 दुर्गा प्रतिमाओं का भक्तिमय विसर्जन, महादेव घाट पर जयकारों से गूंजा माहौल

रायपुर: नवमी से शुरू हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम विजयादशमी पर भी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रहा। महादेव घाट के पास निगम द्वारा निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर संध्या तक भक्तों ने 176 बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का पारंपरिक विधि-विधान से विसर्जन किया।

भक्तिमय वातावरण में परिवारों के साथ श्रद्धालु माता दुर्गा को विदाई देने पहुंचे। शहर के 500 से अधिक पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को भक्त समूह बनाकर झांकियों, गीत और संगीत के साथ विसर्जन कुंड तक लाए। कुंड पर पहुंचते ही “जय माता दी” की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।

नगर निगम प्रशासन ने इस अवसर पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए। विसर्जन स्थल पर जोन टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

महादेवघाट विसर्जन कुंड का निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने किया। निरीक्षण के दौरान जोन-चार के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन एक और आठ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!