ChhattisgarhRaipur

MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पोस्ट (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:

“केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, कर्मठ, जनसेवी और लोकप्रिय नेता श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।”

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा कि गजेन्द्र सिंह शेखावत भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!