Chhattisgarh

कटघोरा के जंगल में दिखा अलग तरह का जानवर, तेंदुए का शावक या कुछ और, वन विभाग ड्रोन के जरिए कर रहे जांच

कटघोरा। कोरबा के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुए के शावक जैसे जानवर देखे जाने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ ने इस जानवर को देखा और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह कौन से जानवर का बच्चा हो सकता है। इसका पता लगाया जा रहा है। लेकिन ड्रोन कैमरे की वीडियो क्लिप से ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

इस संबंध में कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर देखे जाने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जहां ड्रोन कैमरा लगाया जा रहा है और क्या जानवर है वह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नजर रखी जा रही है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस वीडियो को बनाया है।

कोरबा जिले में पहले भी शेर और हाथियों की दस्तक की खबरें आई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी, जहां उन्होंने एक ग्रामीण के बैल को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा, पाली मुख्यालय के आसपास जंगलों में 9 हाथियों का दल भी देखा गया था, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। वन विभाग ने इन घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है

जिले में पहले भी शेर और हाथियों की दस्तक की खबरें आई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी, जहां उन्होंने एक ग्रामीण के बैल को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा, पाली मुख्यालय के आसपास जंगलों में नौ हाथियों का दल भी देखा गया था, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। वन विभाग ने इन घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!