ChhattisgarhRaipur

तापस वेश बिसेष उदासी, चौदह बरिस रामु बनवासी- राजेश्री महन्त

० जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का हुआ मंचन

Related Articles

रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज तथा अध्यक्ष के रूप में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विधायक सुनील सोनी जी सम्मिलित हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनकर आयोजकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि- जब भगवान श्री रामचंद्र जी को तपस्वी के वेश में चौदह बरस का बनवास हुआ तब कहीं जाकर भरत चरित्र इस संसार में प्रकट हुआ। तापस वेश बिसेष उदासी। चौदह बरस रामु बनवासी।। आज हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान राम और भरत जी के चरित्र का दर्शन भरत मिलाप नाट्य मंचन के द्वारा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने भरत जी के चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि – सिर भर जाऊं उचित अस मोरा। सबते सेवक धरमु कठोरा।। विधायक श्री सोनी जी ने कहा कि – भारत अनेक भाषा, अनेक विद्या, अनेक धर्म, अनेक जातियों का गुलदस्ता है। उसके बावजूद यह अखंड और एक क्यों है? उसके पीछे केवल एक ही कारण है संस्कार, संस्कृति और अध्यात्म। यही हमारे देश की पहचान है। सभी अतिथियों ने नाट्य मंचन देख कर उसकी सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से दाऊ महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, सुरेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महन्त राजीव नयन शरण जी महाराज, अंबर अग्रवाल, कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह, प्रकाश ठाकुर, राहुल उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, राजकुमार पांडे, किशोर वैभव जायसवाल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!