NationalPolitical

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे का करेंगे समर्थन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे और उनके प्रस्तावक बनेंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की संभावना तेज हो गई थी। उन्होंने कल कांग्रेस चुनाव कार्यालय से फॉर्म लिया था और यह कहा था कि संभवत: वे कल (30 सितंबर) नामांकन दाखिल करेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करूंगा-दिग्विजय

इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने दिग्विजय की उम्मीदवारी पर ग्रहण लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने आज ऐलान किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे और उनके प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका समर्थन करुंगा।’

मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री से आया नया ट्विस्ट

दरअसल, अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद सारी निगाहें दिग्विजय सिंह पर टिकी थीं। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री ने इस चुनाव में नया ट्विस्ट ला दिया । उधर, शशि थरूर भी आज नामांकन दाखिल करनेवाले हैं। अब इस चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की सीधी टक्कर की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि जी-23 ग्रुप की ओर से भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने का ऐलान किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!