Chhattisgarh

दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

जगदलपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ देर दोनों साथ में बैठे थे फिर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से लगे पनारा पारा में एक बरगद के पेड़ के नीचे दो युवक अर्जुन बघेल (45) और भारत चौरसिया (48) बैठे हुए थे। दोनों काफी देर तक साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। फिर एकाएक दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस के बाद विवाद काफी बढ़ गया दोनों के बीच हाथापाई शुरू भी हुई।

इस दौरान भारत चौरसिया ने अर्जुन बघेल के पेट में कई बार वार कर उसे अधमरा कर दिया। कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले को शांत करवाया। लोगों ने मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!