Chhattisgarh

स्कूल में मिली 11 साल के बच्चे की खून से लथपथ लाश, एक दिन पहले से था लापता

रायगढ़। जिले के ग्राम चिराईपानी के सरकारी स्कूल में छात्र की लहूलुहान हालत में लाश मिली है। मृतक छात्र एक दिन पहले लापता हो गया था जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, जिंदल प्लांट के करीब स्थित चिराईपानी गांव के सरकारी स्कूल में 11 साल का छात्र प्रीतम चौहान छठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को छात्र घर से खेलने का कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और गांववालों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खेलने के लिए पहुंचे, तो वहीं एक निर्माणाधीन भवन में उसकी लाश देखी।

बच्चों ने तुरंत खबर गांववालों और उसके परिजनों को दी। मृतक के पिता हीरालाल अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बेटे की लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव के पास खून ही खून पड़ा हुआ मिला है। बच्चे की टीशर्ट पर भी खून लगा हुआ है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल मृत बच्चे के माता-पिता, रिश्तेदारों, दोस्त और गांववालों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!