National

 होली के मौके पर गलती से भी न करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी का करना होगा सामना 

हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है जिसमें होली को प्रमुख माना गया है इस साल होली का त्योहार देशभर में 8 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन पूजन किया जाता है इस दिन लोग देवी देवताओं की विधिवत पूजा करते है।

मान्यता है कि होली के दौरान अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो जीवन में सुख समृद्धि व शांति आती है और सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती है लेकिन होली के दिन कुछ ऐसे काम भी है जिन्हें करने से कष्टों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आज हम आपको बता रहे है कि होली के दिन किन चीजों का दान करना आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है, तो आइए जानते है। 

होली पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि होलिका दहन और होली के शुभ दिनों पर कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता इस दौरान वस्त्रों का दान गलती से भी न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो इससे घर परिवार की सुख शांति चली जाती है और दुख परेशानियां जीवन में आती है। होली के शुभ मौकें पर धन का दान भी नहीं करना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से घर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और कई परेशानियों का भी परिवार वालों को सामना करना पड़ सकता है। होली के शुभ दिन पर लोहे और स्टील के बर्तनों का दान भी नहीं करना चाहिए इससे परिवार को धन हानि का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में कांच की वस्तुओं का भी दान नहीं करना चाहिए। इससे समस्याएं बढ़ने लगती है। ​किसी भी शुभ अवसर पर सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!