National

Double Murder : उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में एक उपमुखिया के गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद भीड़ ने हत्यारोपी को पीट-पीटकर मार डाला। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना पारू थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौक की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को उप मुखिया पंकज सहनी 32 वर्ष और गौरव कुमार उर्फ भुटकुन 30 वर्षीय दोनों एक ही बाइक से घूमने निकले थे। दोनों का घर बसंतपुर चौक पर थोड़ी दूर पर स्थित है। मेला घूमने के बाद देर रात गौरव ने उप मुखिया पंकज सहनी को बाइक से उतारा और दोनों घर जाने लगे। इसी दौरान रात के अंधेरे में गौरव ने पंकज को गोली मार दी। पूजा की वजह से चौक पर बहुत सारे लोग मौजूद थे। उन लोगों ने खदेड़ कर हत्यारे गौरव को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे इतना पीटा गया मौके पर ही ढेर हो गया।

सूचना मिलने पर पारु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दुर्गा पूजा को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था आज से और बढ़ा दी जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!