National

पंजाब के बटाला में डबल मर्डर : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां ताबड़तोड़ फायरिंग ,बाॅडीगार्ड भी मारा गया

बटाला। पंजाब के बटाला में देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरोपी दो बाइक पर आए थे।

मरने वाला बाॅडीगार्ड करणबीर सिंह जग्गू के मामा का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणदीप सिंह और हरजीत कौर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button