International

BREAKING : दर्जन भर IAS अफसरों का तबादला, इन प्रतीक्षारत अफसरों को भी मिली नई तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने शनिवार को राज्य में 12 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर किये गये अधिकतर अधिकारियों को सचिवालय में ही तैनाती दी गई है। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों से प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी नई तैनाती दे दी गई है। ट्रांसफर किये गये अधिकारियों में विवेक कुमार को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन डा. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा भेजा गया है।

Related Articles

इसी तरह श्रीमती संदीप कौर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव गृह रविन्द्र पाल सिंह अब विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्य करेंगे। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम एवं अधिशासी निदेशक सचिवालय सत्कार संस्थान एवं सचिव सतर्कता आयोग, ओम प्रकाश वर्मा अब अपर आयुक्त वाणिज्य कर होंगे। विशेष सचिव निवोजन विभाग तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग राम नारायण सिंह यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है।

चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी सरकार ने तैनाती दे दी है। सरकार ने विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त, कानपुर के पद पर तैनात किया है। प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के पद पर भेजा गया है। इसी तरह से वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह एवं कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी अब विशेष सचिव नियोजन के पद पर काम करेंगे। विशेष सचिव नियोजन विवेक कुमार को विशेष सचिव गृह तथा विशेष सचिव गृह अटल राय को अपर आयुक्त उद्योग (कानपुर) बनाया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!