ChhattisgarhNarayanpur

नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पुलिस ने एक बार फिर फेरा पानी

नारायणपुर : नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पुलिस ने एक बार फिर पानी फेर दिया है. नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए 10-10 किलो के 2 बम लगा रखा था, जिसे जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है. साथ लगभग 10 मीटर लूज वायर और 1 नग स्वीच भी बरामद किया गया है.

बता दें कि, आईपीएस सदानंद कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी आर.ओ.पी. और रोड डिमाईनिंग ड्यूटी के लिए थाना कोहकामेटा से ग्राम कुंदला की ओर रवाना किया गया था. थाना कोहकामेटा से 1.5 किमी. उत्तर पश्चिम दिशा में सड़क किनारे टेकरी के पास ग्राम कोहकामेटा में संदिग्ध अवस्था में कपड़े के नीचे कुछ सामान रखा दिखा, जिसे जवानों ने चिन्हांकित कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को दी.

वहीं सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी सदानंद कुमार ने बीडीएस टीम को मौके पर रवाना किया. बीडीएस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चिन्हांकित स्थल से 2 नग जिंदा क्लेमोर पाइप बम बरामद किया. जिसका वजन लगभग 10-10 किलो था. इसके साथ लगभग 10 मीटर लूज वायर और 1 नग स्वीच भी बरामद किया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार मौके पर ही नष्ट किया गया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!