Chhattisgarh

DRG का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल, अस्पताल में भर्ती

बीजापुर। जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। जवान के हाथ, पैर समेत चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई हैं। जवानों ने मुठभेड़ के बाद IED बरामद किया था। जिसे डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से जवान जख्मी हो गया। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि तुंगाली के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना पर DRG जवानों को सोमवार को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। बताया जा रहा है कि, जवान जब इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवान और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हालांकि घने जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद DRG के जवानों ने इलाके की सर्चिंग की।

BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके से नक्सलियों की लगाई एक IED को बरामद किया। BDS की टीम जब IED को डिफ्यूज कर रही थी उस बीच जोर का धमाका हो गया। इस दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शंकर पारेट घायल हो गया। जिसके बाद साथी जवानों ने घायल को मौके से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!