Balod

इस विभाग की लापरवाही : तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण की करंट लगने से मौत

बालोद में आज तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान हादसा हो गया. जिसमें यहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक ग्रामीण की जान ले ली.।बताया जा रहा है ग्रामीण तेंदूपत्ता बांधने के लिए पेड़ पर चढ़कर रस्सी की कटाई कर रहा था. इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

पहले भी पेड़ में करंट आने की मौखिक शिकायत की गई

पहले भी पेड़ में करंट आने की मौखिक शिकायत की गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरा मामला कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र का है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!