Chhattisgarh

शनि के अस्त होने से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, साढ़ेसाती के कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव हमारे कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता माने जाते हैं. शनि की चाल सबसे धीमी है, इसलिए वे एक राशि में लगभग ढाई साल तक टिके रहते हैं, जिससे उनका असर काफी लंबे समय तक पड़ता है. वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 2 जून 2027 तक इसी राशि में बने रहेंगे. इस पूरी अवधि के दौरान शनि की स्थिति बदलती रहेगी. वे कभी उल्टी चाल (वक्री) चलेंगे, कभी सीधी (मार्गी) तो कभी वे अस्त और उदय भी होंगे.

शनि देव मीन राशि में कब गोचर करेंगे?

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. करीब 40 दिनों तक इस राशि में अस्त रहने के बाद 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर वे दोबारा उदय होंगे. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जब शनि देव अस्त होते हैं, तो उनके कठोर प्रभाव कम हो जाते हैं. शनि देव की इस चाल से कुछ विशेष राशियों के जातकों के जीवन में सुख-शांति और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं.

मेष राशि

  • मेष राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना काफी सुकून भरा रहेगा.
  • आपकी कुंडली के बारहवें भाव में शनि अस्त हो रहे हैं, जिससे साढ़ेसाती के पहले चरण की परेशानियों में कमी आएगी.
  • आपके बेहिसाब खर्चों पर लगाम लगेगी और पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होने लगेगी.
  • अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे थे, तो अब स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे.
  • जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं या बाहर से जुड़ा व्यापार करते हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है.
  • काफी समय से रुके हुए या अटके हुए काम अब दोबारा रफ़्तार पकड़ेंगे.
  • बस ध्यान रखें कि ऑफिस या कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ें और अपने काम के प्रति सावधान रहें.

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
  • शनि के प्रभाव से आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे.
  • जो काम काफी समय से बंद पड़े थे, वे अब दोबारा शुरू होने लगेंगे.
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
  • कारोबारियों को नए डील्स मिल सकते हैं और व्यापार में मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं.
  • पढ़ाई-लिखाई और बच्चों को लेकर कुछ मानसिक चिंताएं रह सकती हैं, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दें.
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना मिला-जुला रहेगा, लेकिन यह समय लाभ के अवसर भी लाएगा.
  • आपकी राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, ऐसे में शनि का अस्त होना मानसिक दबाव को कम करेगा.
  • आपकी इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और आपकी पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है.
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे.
  • जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको मुनाफा होने के अच्छे योग हैं.
  • आपकी बातचीत में थोड़ा रूखापन आ सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए किसी से सोच समझकर ही बोलें.
  • आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है.
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!