Chhattisgarh

Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम ढेर हो गया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. वहीं मौके से SLR, INSAS, पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं.

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया. लगभग 12:30 बजे पुलिस बल संभावित डम्प स्थल की ओर रवाना होकर जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग एवं घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे. रात लगभग 8:30-09:00 बजे पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 08-10 सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी की हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध जानलेवा फायरिंग की गई.

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल उचित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किंतु उनके द्वारा फायरिंग लगातार जारी रखी गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्देशानुसार जवानों द्वारा आत्मसुरक्षार्थ संयमित एवं सटीक जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस के प्रभावी कार्यवाही से माओवादी कमजोर पड़कर पीछे हटने लगे तथा घने जंगल, पहाड़ी भू-भाग एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए.

नक्सली का शव और हथियार बरामद

मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की बारीकी से सघन तलाशी करने पर 01 पुरुष सशस्त्र माओवादी का शव सहित निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई.
01 नग एसएलआर(SLR) रायफल
01 नग इंसास(INSAS) रायफल
01 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन
01 नग वॉकी-टॉकी सेट
01 नग एसएलआर मैगजीन
06 नग एसएलआर जिंदा राउंड
01 नग एसएलआर का खाली खोखा
03 नग इंसास मैगजीन
05 नग इंसास जिंदा राउंड
18 नग इंसास मिसफायर राउंड
03 नग इंसास के खाली खोखे
05 नग पिस्टल का जिंदा राउंड
01 नग पिस्टल का खाली खोखा
01 नग पोच

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!