National

डी वाई चंद्रचूड़ होंगे भारत के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

देश के अगले चीफ जस्टिस ( chief justice)डी वाई चंद्रचूड़ होंगे. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 9 नवंबर 2022 से सुप्रीम कोर्ट(supreme Court) के मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया है।

भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। बता दे उनका कार्यकाल 9 नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट( tweet) कर इसकी जानकारी( information) दी है।

74 दिन के कार्यकाल के बाद 8 नवंबर, 2022 को रिटायर

हालांकि अब वे अपने 74 दिन के कार्यकाल के बाद 8 नवंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे. बीते 7 अक्टूबर को केंद्र सरकार सीजेआई उदय उमेश ललित ( lalit)को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा था।जिसके बाद जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अगले सीजेआई के तौर पर डी।वाई. चंद्रचूड़ के नाम की चिट्ठी केंद्र सरकार को भेजी गई थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!