National

इस उद्योग मंत्री के ठिकानों पर ED ने मारा छापा

बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने छापा मारा है। पटना समेत कई अन्य जगहों पर रेड डाली गई है। नीतिश सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने समीर महासेठ बिहार के मधुबनी से दूसरी बार विधायक बने हैं, इससे पहले वो बिहार परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

20-25 अफसरों की टीम ने बोला धावा

समीर महासेठ के आवास पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने धावा बोल दिया। इस टीम में एक दो नहीं बल्कि 20-25 अफसर मौजूद थे। सुबह 7 बजे आयकर विभाग की टीम ने समीर कुमार महासेठ के आवास पर दबिश दी। ये छापेमारी उद्योग मंत्री के पटना वाले घर में की गई।

2022 में नीतिश सरकार में बने मंत्री

माना जा रहा है वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामलों को लेकर वह जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ के बेटे समीर कुमार महासेठ ने आरजेडी कि टिकट पर विधानसभा चुनाव 2020 में लगातार दूसरी बार मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। इससे पहले वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। अगस्त 2022 में जब नीतिश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर RJD और अन्य दलों के साथ महागठबंधन सरकार बनाई तब उन्हें मंत्री बनाया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!