National

शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची ईडी की टीम, पात्रा चॉल केस में हो रही है पूछताछ

मुंबई। शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को सुबह सुबह छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सहयोग नहीं करने के चलते ED कि टीम संजय राउत के घर पहुंची है। दरअसल, मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के  भेजे गए समन के बावजूद संजय राउत जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

शिवसेना नेता संजय राउत को इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तलब किया था। राउत ने अपने वकीलों के माध्यम से सूचित किया कि वे संसद सत्र के कारण 7 अगस्त के बाद ही ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। मुंबई की पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास से जुड़ी कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में ईडी संजय राउत की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है।

इससे पहले अप्रैल में ईडी ने अपनी जांच के तहत राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। संजय राउत से इस मामले में 1 जुलाई को पूछताछ भी की गई थी। जांच अधिकारियों उनके साथ करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था।

शिवसेना नेता के घर ईडी की टीम पहुंचने पर बीजेपी नेता रामकदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोई नेता है, इसलिए उसकी जांच नहीं होगी, ऐसा नहीं हो सकता है। राउत अखबार सामना चला रहे हैं लेकिन जांच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। देश में कोई भी हो, जिसनें गलत काम किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!