ChhattisgarhRaipur

ED का आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी पर शिकंजा..CSMCL के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की। इस बार आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।

देर शाम इन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अरुण पति त्रिपाठी मामले में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने अरुण पति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने तथ्यों को सुनने के बाद 3 दिन यानी कि 15 मई तक के लिए उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लो, नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है ।

गुरुवार को भिलाई में रहने वाले बड़े शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था। रायपुर की विशेष अदालत में शराब कारोबारी को पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से भी अधिक शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!