National

बुजुर्गों को नहीं पडे़गी पैसों की किल्लत, सरकार हर महीना देगी इतने हजार रुपये पेंशन, जानिए जरूरी शर्तें

नई दिल्लीः आपके परिवार में किसी शख्स की आयु 60 साल या इससे ज्यादा है तो फिर अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब बुजुर्गों के लिए एक ऐसी स्कीम शुरू की है, जिससे अब सब दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। इन लोगों को आराम से 3,000 रुपये महीना पेंशन दी जाएगी, जिससे लोगों के चेहरे पर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।

मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है, जिसका लाभ लेने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा। सबसे पहले तो आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नाम होना जरूरी है। बाकी शर्तें जानने के लिए आपको यह आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।

  • जानिए क्या होंगी शर्तें

अगर आपके घर में कोई बूढ़ा व्यक्ति है तो फिर पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। इनका पालन करना जरूरी होगा। सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम होना जरूरी है। अगर इस वित्त वर्ष की बात करें तो अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक 10,33,65,662 किसानों के अकाउंट में डाल चुकी है। वहीं अप्रैल-जुलाई की किस्त के रूप में करीब 12 करोड़ लोगों को इसका फायदा देखने को मिला था।

इस योजना के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती रहेगी। इस हिसाब से हर साल खाते में 36,000 रुपये आएंगे। बस योजना का फायदा लेने का लिए आपको थोड़ा निवेश करने की जरूरत होगी।

  • यूं करें अप्लाई

सबसे पहले अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC ) में जाएं अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी नहीं हैं, तो अपने सभी दस्तावेज़ों को यहां देना होगा और ग्राम स्तर उद्यमी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा।
फिर वह आधार कार्ड को आपके आवेदन पत्र से जोड़ेगा और व्यक्तिगत व बैंक विवरण भरेगा।

इसके बाद सब्सक्राइबर की आयु के मुताबिक, देय मासिक अंशदान की ऑटो गणना की जाएगी।

नामांकन सह ऑटो डेबिट जनादेश प्रपत्र प्रिंट किया जाएगा और यहां आपको हस्ताक्षर करना पड़ेगा।

किसान पेंशन खाता संख्या के साथ किसान कार्ड मिल जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!