National

इंजीनियर को मिला धमकी भरा पत्र,‘मुसलमान बन जाओे 5 लाख रुपए देंगे…

भीलवाड़ाः  उदयपुर हत्याकांड की आंच अभी शांत हुई नहीं कि एक बार फिर प्रदेश में सिर कलम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक इंजीनियर को मुस्लिम बनने का ऑफर दिया गया है, वहीं मुस्लित नहीं बनने पर धमकी भी दी गई है। कहा गया है कि अगर उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद इंजीनियर का पूरा परिवार सदमे में है।

मिली जानकारी के अनुसार भीलवड़ा जिले के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें यह लिखा गया है कि तुम्हारी शादी को 3 साल होने वाले हैं। यदि तुम मुसलमान बन जाओगे तो 5 लाख रुपए देंगे। यदि तुम अपने होने वाले बच्चे को दोगे तो 1 लाख रुपए देंगे। तुम सॉफ्टवेयर डेवलपर हो और इंडियन बैंकिंग भी जानते हो। हमें तुम्हारी जरूरत है। हमने तुमसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश भी की। अभी यूपी से तुम्हारे नम्बर पर कॉल भी आया होगा। बोला होगा मुन्ना है क्या? तुम मिल जाओ वरना सिर कलम करना हमें आता है। हिंदुओं का नरसंहार होने वाला है। उत्तर में अमेरिका ने अपनी सेना लगा दी और दक्षिण में लगा दी है। चीन और अमेरिका दोनों मिलकर हिंदुस्तान में नरसंहार करेंगे।’

लेटर मिलने के बाद इंजीनियर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इंजीनियर को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

बता दें कि उदयपुर जिले में एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या हुई थी। उनकी हत्या भी नफरत फैलाने के इराद से ही हुई थी। नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर उनकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद हत्यारों ने सिर तन से जुदा के नारे भी लगाए थे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!