National

इंग्लैंड ने कर दिखाया अब ये कारनामा…146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें कुछ भी हो सकता है और ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में। जी हां एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट के पहले दिन ही हैरान करने वाला एक वाकया हुआ। इसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक फैसला कर सबकों चौंका दिया।

टेस्ट क्रिकेट में हुआ पहली बार


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज के पहले टेस्ट मैच ऐसा अनोखा कारनामा हुआ जो 146 साल के क्रिकेट इतिहास में नहीं हुआ। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले ही दिन 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। आमतौर पर टेस्ट में ऐसा कम होता है। हालांकि पहले पांच बार भी ऐसा हो चुका है। लेकिन एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट मैच के दौरान दो बार इंग्लैंड यह काम करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है। इंग्लैंड ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले एक टेस्ट मैच के पहले दिन 325 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। 

छठी बार हुआ ये कारनामा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा छठी बार हुआ है जब पहले ही दिन पारी घोषित की गई हो। इस लिस्ट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का नाम दो-दो बार दर्ज है, जबकि एक-एक बार पकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने भी ऐसा किया है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!