National

दिल्ली-NCR में बारिश की एंट्री: बादल और पानी ने बढ़ाई ठंडी, कोहरे से 29 ट्रेनें लेट,300 से ज्यादा उड़ानों में देरी…जानें आज का मौसम

नई दिल्ली। पूरे देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसका असर सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में हुआ है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। बादल-पानी के ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे सर्दी भी बढ़ गई है। बारिश का यह दौर हल्का ही था, लेकिन भिगोने के लिए पर्याप्त था। यह नए साल में दूसरी मर्तबा है जब बारिश ने दस्तक दी है। दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश की बात कही थी। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाने की बात कही गई है। तापमान भी न्यूनतम 10 डिग्री पर रहेगा।

वहीं, बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ाञ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 300 से अधिक उड़ानें देरी से हुईं। एयर इंडिया ने सुबह 9:56 बजे एक पोस्ट में बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में उड़ान संचालन बाधित हो सकता है। डायल ने सुबह 7:35 बजे यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी और किसी भी असुविधा के लिए खेद जताया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर गुरुवार को घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश आ सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। 17 और 18 जनवरी को ज्यादातर जगह मध्यम कोहरा हो जाएगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। 19 और 20 जनवरी को कोहरा हल्का रह जाएगा। अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक रह सकता है। 21 जनवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!