ChhattisgarhBilaspur

घुमाने के बहाने साथ ले गया परिचित युवक, दोस्त के घर में किया दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रविंद्र सिंह ठाकुर स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने साथ ले गया और फिर दोस्त के सूने घर में जबरदस्ती की। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था और वह दूर का रिश्तेदार था।

यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां दसवीं में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की शुक्रवार को स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में रविंद्र सिंह ठाकुर बाइक में सवार होकर पहुंचा और घुमाने की बात कहकर उसे भी बाइक में बिठा लिया।

इसके बाद रविंद्र उसे अपने एक दोस्त के यहां लेकर गया और सूने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म कर चला गया। उसने लड़की को धमकी भी दी कि, इस घटना के बारे में किसी को न बताए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र सिंह ठाकुर सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक का रहने वाला है। वह लड़की का परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!