Delhi NCRNational

शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर ED का छापा

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली शराब घोटाला केस में 30 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई समेत कई शहरों में मारे गए हैं। कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी ED की टीमें मौजूद हैं।

जांच एजेंसी ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के ठिकाने पर भी छापा मारा है। ये दिल्ली के जोर बाग इलाके में रहते हैं। उन पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप है।

छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा,’पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे। कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे। इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है। लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है। मैंने ईमानदारी से काम किया है। 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!