ChhattisgarhRaipur

पिता को बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से हत्या को दिया अंजाम

रायपुर। तिल्दा इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पिता द्वारा मां को पिटने से नाराज बेटे ने गुस्से में आकर पिता को लाठी से जमकर पीटा। गंभीर घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को घायल पिता की मौत हो गई। घटना तिल्दा के रजिया ग्राम पंचायत इलाके की है।

मृतक चोवाराम का अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की देर रात पति-पत्नी झगड़ने लगे। चोवाराम अपनी पत्नी को पीटने लगा। इससे नाराज नाराज बेटे नीरज ने लाठी से पिता चोवाराम के सिर पर वार किया। जब चोवाराम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा तब नीरज ने अपने फूफा को फोन किया और कहा कि मैंने पिता को पीटा है वह जमीन पर पड़ा है आकर देख लेना। उसके बाद रिश्तेदार चोवाराम के घर पहुंचे। देर रात पुलिस की मदद से चोवाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तिल्दा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!