Chhattisgarh

कार में लगी भीषण आग, दो की मौत, चार लोग घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में बेलबहरा के पास जंगल में पेड़ से कार के टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। राहगीरों ने कार से सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मार्ग पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे। तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर भर्ती कराया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!