National

महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं की तस्वीरें शेयर करने वालों पर कड़ा एक्शन, 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किया है। हाल ही में पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे।

पुलिस ने जिन 15 अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है, वे निम्नलिखित हैं:

– Girls Live Video (Facebook)
– Desi Bhabi Ji (Facebook)
– Rupola Rose (Facebook)
– Dwivedi rasiya @dwivedirasiya4271 (Youtube)
– Crush of Indians @CrushofIndians (Youtube)
– Mahakumbh-2025 @pkumar334 (Youtube)
– BABA KA VLOGEE Comedy @BABAKAVLOGEE440 (Youtube)
– Blogger Aabha Devi @BloggerAabhaDevi077k (Youtube)
– Roshan Desi Vlogs @roshandesivlogs4438 (Youtube)
– Kapil Tv @Kapiltv1 (Youtube)
– Mela Mahotsav @Mela-Mahotsav (Youtube)
– Pushpa village vlog @pushpavillagvlog (Youtube)
– Hindu Official 1.2M @hinduk7066 (Youtube)
– Play Tube @PlayTube7325 (Youtube)
– desi.rasiya.video @desi.rasiya.video (Instagram)
इन अकाउंट्स पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। पुलिस ने इन्हें ट्रैक करके FIR दर्ज की है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने में लगी हुई है।

अब तक दर्ज हुए 3 मामले
अब तक 3 मामले इस तरह के अपराधों के खिलाफ दर्ज किए जा चुके हैं। पहला मामला 17 फरवरी 2025 को सामने आया, जब प्रयागराज पुलिस ने एक Instagram अकाउंट (@neha1224872024) के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस अकाउंट से कुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। पुलिस ने Meta से इस अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि दूसरा मामला 19 फरवरी 2025 का है। पुलिस ने एक Telegram चैनल (CCTV CHANNEL 11) के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस चैनल से महिलाओं के स्नान के आपत्तिजनक वीडियो पैसों के बदले बेचने का दावा किया गया था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द
पुलिस ने बताया है कि वे लगातार ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निगरानी रख रहे हैं जो महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं। पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रयागराज पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!