ChhattisgarhBhilai-Durg
Trending

बी.एस. पी.टाउनशिप में मच्छरों से बचाव हेतु फोगिंग प्रारंभ की गई, 20 दिनों तक चलेगा अभियान…

Related Articles

बीएसपी के जनस्वास्थ्य विभाग ने वृहद रूप से फाॅगिंग शुरू की

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बीएसपी टाउनशिप में मच्छरों से बचाव हेतु वृहद रूप से फोगिंग का कार्य आज दिनांक 04 अपे्रल, 2022 से आरंभ किया है जो कि रोजाना शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आगामी 20 दिनों तक अर्थात 26 अप्रेल तक अभियान चलेगा। यह जानकारी सहायक महाप्रबंधक (जनस्वास्थ्य विभाग) श्री सुनील चौरसिया द्वारा दी गई है। विभिन्न सेक्टरों में फोगिंग की सारिणी इस प्रकार है-

दिनांक 04 अप्रेल 2022 को सेंट्रल एवेन्यू, फारेस्ट एवेन्यू, सिक्स ट्री,

5 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 9 एवं हॉस्पिटल सेक्टर,

6 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 8,

7 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 10 में सड़क 1 से 30 तक, 8 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 10 का बाकी बचा हिस्सा, 9 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 7 सड़क 1 से 40 तक, 11 अप्रैल, 2022 को सेक्टर 7 का बचा हुआ बाकी हिस्सा एवं सेक्टर 6 में सड़क 1 से 40 तक,

12 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 06 का बाकी हिस्सा, 13 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 5,

14 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 04 का सड़क 1 से 15, सभी हॉस्टल, मार्केट आदि,

15 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 04 का बचा हिस्सा सड़क 16 से 39 एवं सेक्टर 3 पूरा,

16 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 2,

18 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 01 सड़क 01 से 30 तक 19 अप्रेल, 2022 को सेक्टर 01 का बचा हिस्सा, इस्पात भवन, फायर ब्रिगेड, विस्तार भवन, एचआरडी,

20 अप्रेल, 2022 को रुआबंधा सेक्टर, 21 एवं 22 अप्रेल, 2022 को मरोदा सेक्टर ईस्ट, वेस्ट, 23 एवं 24 अप्रेल, 2022 को रिसाली सेक्टर ईस्ट, वेस्ट तथा 26 अप्रेल, 2022 को 32 बंगला, हॉस्पिटल सेक्टर व अन्य छुटे हुए एरिया में फाॅगिंग का कार्य किया जाएगा।

जनस्वास्थ्य विभाग का संबंधित क्षेत्र के लोगों व जन प्रतिनिधियों से अपील है कि वे धुंआ छोड़ने की गाड़ी आने से पूर्व तैयार रहें व अपने-अपने क्षेत्र के हर हिस्से में फोगिंग सुनिश्चित करने हेतु फोगिंग कर्मीयों का मार्गदर्शन करें। किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हेतु फॉगिंग प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री रत्नाकर दलाई, मो. 8770694254 में संपर्क कर सकते हैं।

Sanjeev Samuel Reporter

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!