ChhattisgarhRaipur

वन मंत्री अकबर ने किया 8 लाख रूपए का चेक वितरण

रायपुर /  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 8 लाख रुपए का चेक वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंटकर चेक वितरित किया और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

मंत्री  अकबर ने बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरिया के  तोलम सिंह मेरावी के परिजनों से भेंट कर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए का चेक वितरण किया। उन्होंने ग्राम हरीनछपरा में संगीता भारती पति स्व. भाव सिंह को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए का चेक वितरण किया। इस अवसर पर  होरी साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!