National

पूर्व मुख्यमंत्री ने 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है, उनका निधन हो गया है। उनकों पिछले सप्ताह ही शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।

आपकों बता दें की प्रकाश सिंह बादल ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पांच बार पंजाब की बागड़ोर संभाली। यानी के के वो पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे। साथ ही सांसद भी चुने गए। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वैसे प्रकाश सिंह 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे। यह उनके राजनीतिक करियर की पहली हार थी। वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन बेटे के कहने पर उन्होंने ये चुनाव लड़ा था। प्रकाश सिंह के निधन के बाद पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह, पंजाब के सीएम सहित देश भर के नेताओं ने शोक जताया है।

कब लड़े चुनाव

1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीते। 1969-70 तक वे सरकार में मंत्री रहे। 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। एक बार सांसद भी चुने गए

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!