National

पूर्व मुख्यमंत्री का निधन…पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

केरल के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले ओमान चांडी 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी ने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमन चांडी के निधन पर शोक प्रकट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ओमन चांडी जी के निधन से, हमने एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!