National

पूर्व पीएम गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर हुए अरेस्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है. इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे.

इमरान खान की पार्टी पीटीआई की नेता मुसर्रत चीमा ने ट्ववीट कर दावा किया कि वे लोग इमरान खान को टॉर्चर कर रहे हैं. वे इमरान खान को पीट रहे हैं. पीटीआई ने जो वीडियो ट्वीट किया है इसमें इमरान खान के वकील दावा कर रहे हैं कि इमरान खान बुरी तरह से जख्मी हैं. इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतर आये है। सभी प्रमुख शहरों में उनके समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!