BilaspurChhattisgarh

मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाले चार गिरफ्तार

बिलासपुर :  में मानव तस्करी और देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर पहुंची थी। वहीं उसकी सहेली और मां ने सहारा देने के बहाने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ से सुरक्षित छुड़ाकर परिवार को सौंप दिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग 8 अगस्त को घर से नाराज होकर निकली थी और लिंगियाडीह में सहेली के घर पहुंची। वहां उसकी मां कालिका तिवारी (32) ने उसे शराब पिलाकर देह व्यापार में धकेल दिया। इस पूरे मामले में दलाल विक्की भोजवानी (40) भी शामिल था, जो ग्राहकों की सप्लाई करता था। पीड़िता ने बयान दिया कि उसे जबरन कमरे में बंद कर दिया जाता था और अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था। उसे रायगढ़ भी ले जाया गया था।

नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने सहेली, उसकी मां और दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सभी पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने उसके मोबाइल और कॉल डिटेल जब्त कर लिए हैं। माना जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!