National

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज के ताज़ा रेट और बढ़ोतरी के कारण

Gold Silver Price Today: भारत में सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोमवार सुबह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,008 प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,32,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी।

इस साल की शुरुआत यानी 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹78,950 प्रति 10 ग्राम था, जो अब लगभग 44% महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत में करीब 47% का उछाल देखने को मिला है। यह तेजी निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ और विशेषज्ञों का मानना है कि Gold Silver Price Today में उछाल की मुख्य वजह वैश्विक मांग और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती की संभावनाओं को और मजबूत किया है।

मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का मानना है कि सोने में तेजी का रुख फिलहाल बरकरार रहेगा। वहीं, अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक अमेरिकी श्रम बाजार और राजनीतिक घटनाक्रमों पर करीबी नज़र रख रहे हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने बताया कि सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में चांदी की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, जबकि आपूर्ति सीमित है। यही कारण है कि चांदी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है।

आज के ताज़ा रेट (15 सितंबर 2025)

  • सोना 24 कैरेट: ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम

  • सोना 22 कैरेट: ₹1,00,492 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी (999 शुद्धता): ₹1,28,008 प्रति किलो

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!