National

झुग्गियों में भीषण आग लगने से चार बच्चे जले जिंदा

हिमाचल प्रदेश। ऊना जिले में मजदूर बस्ती की झुग्गियों में भीषण आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गए, इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में बनी दी हट्टी में देर रात हुई। यहां प्रवासी मजदूर रहते हैं, जिनकी झुग्गियों में आग लग गई। लोगों का कहना है कि गगरेट औद्योगिक क्षेत्र में सोमभद्रा नदी के किनारे प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां हैं। यहां बुधवार देर रात भीषण आग लगने से चार बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

गौरतलब है कि इस बस्ती में रहने वाले सभी अन्य राज्यों के मजदूर हैं। यहां परिवार के साथ आकर ये लोग मजदूरी कर अपना परिवार पालते हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में रमेश कुमार के तीन बच्चे 14 साल की नीतू कुमारी, 7 काल का भोलू और 6 साल के शिवम की मौत हो गई। ये पीड़ित परिवार बिहार के जिला दरभंगा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि झुग्गी में आग कैसे लगी, अभी तक इसकी कोई भी जानकारी नहीं सामने आई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!