National

पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के चार सदस्य जलाशय में डूबे

हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले की कोटेपल्ली जलाशय में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य पिकनिक मनाने के लिये वहां गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 से 28 साल के बीच के चार लोग जलाशय में घुसे और सभी डूब गए। ऐसा लगता है उनमें से दो तैरना नहीं जानते थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उनमें से दो तैर ​​रहे थे, जबकि दो अन्य डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पानी में खेल रहे थे। अधिकारी ने कहा कि जब वे जलाशय से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, तब डूब गए। चारों के शवों को निकाल लिया गया और पॉस्टमॉर्टम किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!