International

शर्मसार, नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप

उत्तराखंड। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आवास विकास कालोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में हरिद्वार की एक युवती के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया रुड़की निवासी परिचित हन्नी उसको ऋषिकेश में आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लेकर गया। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालन दिल्ली निवासी एक महिला करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको ब्लैकमेल कर कई शहरों में भेजा। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देने के बाद एसएसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के रुड़की निवासी आरोपी हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डेढ़ महीने पहले का बताई गई है। उन्होंने बताया कि युवती और आरोपी दोनों रुड़की के ही रहने वाले है। बताया मामले की जांच की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!