International

बड़ा हादसा : डीजे के जेनरेटर से वाहन में पंहुचा करंट, 10 कांवड़ियों की मौत

पश्चिम बंगाल। कूचबिहार में बड़ा हादसा हो गया है। यहां करंट की चपेट में आने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई है। वहीं 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

Related Articles

रविवार रात लगभग 12 बजे मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर जलपेश जा रहे कांवड़ियों को ले जा रही पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है। जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था। घायलों को चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं 10 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!