National

सोने-चांदी की कीमतों में दिखी तेजी, आज के ताजा भाव जानने के लिए देखें आपके शहर के रेट

Gold Silver Price Today : भारत में Gold Silver Price Today मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.4% चढ़कर ₹1,08,122 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को इसका भाव ₹1,06,720 था, यानी सिर्फ दो दिनों में सोने में ₹1,400 से ज्यादा की छलांग दर्ज की गई है। त्योहारों की शुरुआत और निवेशकों की बढ़ती डिमांड को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। देशभर के प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹1,26,900 से लेकर ₹1,36,900 तक दर्ज किया गया। घरेलू और वैश्विक मांग बढ़ने से सिल्वर मार्केट में भी मजबूती आई है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार है: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ₹10,852 प्रति ग्राम तक, जबकि चेन्नई और मदुरै जैसे शहरों में ₹10,876 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोना दिल्ली में ₹9,949 और चेन्नई में ₹9,969 प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹8,128 से ₹8,254 प्रति ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी की बात करें तो चेन्नई, हैदराबाद और विशाखापत्तनम में इसका रेट ₹1,36,900 प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में यह ₹1,26,900 प्रति किलो पर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button