National

Gold Price Today : खरीदारों के लिए आई खुशखबरी, सोना-चांदी हो गया सस्ता, फटाफट चेक करें रेट

ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 27 फरवरी, 2023 को सोने( gold) और चांदी( silver) के दाम में गिरावट देखने को मिली है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 55,520 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 63,227 रुपये में बिक रही है।

चांदी की कीमत भी 798 रुपये लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 185 रुपये नुकसान के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट( international)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी( silver) भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गई।

185 रुपये की गिरावट के साथ 55,520 रुपये

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 185 रुपये की गिरावट के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!