National

Gold Silver Price Today: सोना फिर रिकॉर्ड हाई पर, चांदी सस्ती – जानें आज के रेट

भारत में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हफ्ते की शुरुआत में सोने के दाम एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट के अनुसार, सोमवार सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,02,388 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

📌 अन्य शुद्धता के हिसाब से रेट:

  • 23 कैरेट सोना: ₹1,01,978 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹93,000 (लगभग) प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹1,17,572 प्रति किलो

पिछले दिनों की चाल

पिछले शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹2,100 की बड़ी छलांग लगाकर ₹1,03,670 प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अगस्त माह में भी सोना 7 अगस्त को ₹3,600 प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। वहीं, चांदी में कमजोरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी ₹1,19,000 प्रति किलो रही, जबकि गुरुवार को यह ₹1,20,000 प्रति किलो पर थी।

Related Articles

Back to top button