ChhattisgarhRaipur

मचा हड़कंप : रायपुर से दुर्ग जा रही बस में मिला करोड़ो का सोना

रायपुर  : रायपुर से दुर्ग जा रही बस में दुर्ग पुलिस ने 21 किलो सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। सोने को गांजे की तरह पैक करके एक बैग में भरा गया था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया था।

Related Articles

मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, 13 मई को दोपहर 3 बजे नवीन ट्रेवल्स के कंडक्टर ने दुर्ग कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि, बस में गांजा सप्लाई किया जा रहा है। एक काले रंग के बैग में कई बंडल में पैकेट बनाकर उसे रखा गया है। जिसके बाद पुलिस दुर्ग बस स्टैंड पहुंची।

वहीं पुलिस ने बस में रखे बैग को जब चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उस बैग में लगभग 15 करोड़ रुपए कीमत का 21 किलो सोना रखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत पूरे सोने को जब्त किया और थाने ले आई. इसके बाद सरफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सांखला थाने पहुंचे. उनके साथ रायपुर के सन एन सन ज्वेलर्स और गोल्छा ब्रदर्स के संचालक भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे सोने का बिल दिखाया और बताया कि, ये सोना मुंबई और जयपुर जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने सोना उनके हवाले कर दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!