National

सिंगर की हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ गिरफ्तार…

 नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सिंगर की हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है।मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित ख़बरों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गोल्ड की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी का पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। इसके ठीक एक दिन बाद गोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!