ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आएंगे अच्छे दिन, साय सरकार देंगे स्‍वतंत्रा दिवस पर दोहरी खुशियां

Related Articles

रायपुर। इस बार स्वतंत्रता दिवस छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकता है। बतौर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री न सिर्फ प्रदेश की जनता को बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दे सकते हैं। खबर है कि, मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि,राज्य के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 46 प्रतिशत डीए मिल रहा है। कर्मचारी इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 15 अगस्त को इसकी घोषणा कर सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!