National

ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी का माहौल, बाघिन मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चिडिय़ाघर में बाघिन मीरा ने रविवार रात तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें दो शावकों का रंग सफेद और एक का रंग पीला है। चिडिय़ाघर प्रबंधन का कहना है कि तीनों ही शावक और उसकी मां बाघिन मीरा स्वस्थ हैं। तीन शावकों के जन्म के साथ अब ग्वालियर चिडिय़ाघर में टाइगर की संख्या कुल 12 हो गई है। यहां 5 सफेद, 7 रॉयल बंगाल टाइगर हैं।

ऐसे में गांधी प्राणी उद्यान देश का पहला जू बन गया है जहां इतनी बड़ी संख्या में टाइगर मौजूद हैं। दो महीने के भीतर ही चिडिय़ाघर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले 28 जून को चिडिय़ाघर की ही एक और बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों को देखने के लिए सैलानी चिडिय़ाघर में आने लगे थे।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के दिन बाघिन दुर्गा के तीन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!