ChhattisgarhRaipur

बेरोजगारी भत्ता भरने वालों के लिए खुशखबरी….अगले महीने खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 2500 रुपए

रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगार युवाओं के आवेदनों में मुहर लगना शुरू हो चुका है। इसके तहत 20 दिनों के भीतर ही 30 हजार आवेदकों के बेरोजगारी भत्ता को स्वीकृति मिल गई है। जिसके बाद अगले महीने से इनके बैंक खातों में 2500 रुपये प्रति महीने आने शुरू हो जाएंगे।

Related Articles

इन युवाओं को पैसों के अलावा कौशल विकास की ट्रेनिंग भी सरकार देगी। जिससे इन्हें जल्द रोजगार मिल सके। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 अप्रैल 2023 को की थी। योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर 91 हजार 49 आवेदन मिले हैं।

20 दिन में 30 हजार एप्लीकेशन मंजूर

दस्तावेज सत्यापन के बाद 30 हजार आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। इस माह के अंत तक 57,207 लोगों का बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है। इनकी भी जांच हो चुकी है, फाइनल अप्रूवल बाकी है।

पूर्व में संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तुलना में वर्तमान में लागू योजना कहीं अधिक सफल है। वर्ष 2015 में बंद की गई बेरोजगारी भत्ता योजना में अधिकतम 22 हजार आवेदकों को ही बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया था, जबकि नई योजना के अंतर्गत पहले 20 दिनों में ही इससे ज्यादा युवकों के लिए मंजूरी मिल गई।

24 घंटे खुला है पोर्टल

बेरोजगारी भत्ता पोर्टल 01 अप्रैल 2023 से आवेदकों (CG Berojgari Bhatta) के लिए खुल चुका है। आवेदक 24 घंटे इस पोर्टल के माध्यम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदकों को सभी मांगे गये आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। https://berojgaribhatta-cg-nic-in (link)। हालांकि इस पोर्टल में आवेदन करने के लिए कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!