Bhilai-DurgChhattisgarh

भिलाई में नकली जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा: 85 बोरी नकली माल जप्त, 10 गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई पुलिस ने गुरुवार तड़के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत उमदा क्षेत्र में संचालित एक नकली जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री और उसके गोडाउन में छापा मारा। यहां से पुलिस ने लगभग 85 बोरा जर्दायुक्त गुटखा सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी को  जानकारी देते हुए सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उमदा क्षेत्र में नकली जर्दा मिक्स गुटखा बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया था। गुरुवार रात जुए की कार्रवाई के बाद उन्हें टिप मिली की तड़के 3 से 4 बजे के करीब गुटखा की गाड़ी भिलाई की तरफ आएगी।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। जितेंद्र शुक्ला ने फैक्ट्री में छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम को तैयार किया।

वो लोग देर रात तीन बजे उमदा के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि रात तीन बजे के करीब एक गाड़ी CG 07 BK 5038 आती हुई दिखी। उन्होंने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर 60 बोरा पानराज जर्दा युक्त गुटखा भरा हुआ था। पूछने पर ट्रक चालक ने बताया कि वो उमदा से माल लेकर आ रहा है। पुलिस ट्रक वाले को लेकर गुटखा फैक्ट्री तक पहुंची। तब तक आरोपियों को इसकी भनक लग गई थी। वो लोग गुटखा बनाने वाली मशीन को लोडर CG 07 CS 5338 में लोड करके भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!