National

इस योजना से महिलाओं के चेहरे पर लौटी खुशी, अब सीधे खाते में आएगी 1000

नई दिल्ली, 6 मई। सरकार देश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने एक से बढ़कर स्कीम चला रही है। जिससे महिलाएं लाभांवित हो रही हैं। सरकार महिलाओं के खाते में सीधे राशि डालने जा रही है।इस योजना से महिलाएं सीधे लाभांवित हो रही । आर्थिक रूप से सहायता देने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डालने जा रही है।

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं के खाते में सीधे 1000 रुपये डालने जा रही है।इस स्कीम के लिए राज्य की तकरीबन 1.25 करोड़ महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। अगर आप भी 1,000 रुपये का लाभ उठाना चाहते हैं तो फटाफट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केवल इन महिलाओं को मिलेगा 1,000 रुपये का लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा शुरू की गई स्कीम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए ही है। इस स्कीम के तहत सरकार का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम और मजबूत करना है।

इस स्कीम में आवेदन करने की तारीख 30 अप्रैल थी और अब आवेदन कर चुकी महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की (Ladli Behna Yojana) जाएगी।

लाडली बहन योजना का लाभ सिर्फ वे महिलाएं उठा सकती हैं जिनके परिवार की सालाना आय 25.5 से कम है। इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता है।

इसके साथ ही अगर परिवार का कोई भी सदस्य राज्य या केंद्र के अंतर्गत मौजूदा कर्मचारी या फिर रिटायर है तो उस परिवार की किसी भी महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर इस परिवार की किसी भी महिला को समाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है तो उसे 1000 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा। अगर पेंशन की राशि 1000 रुपये से कम है तो उस परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!